भारत बायोटेक ने छपाई की गलती के चलते 40,000 टीके की शीशियां वापस मंगाई (प्रतीकात्मक फोटो)
हैदराबाद: टीका बनाने वाली कंपनी भारत बायोटेक ने टीके की 40,000 शीशियों के कार्टन पर गलत छपाई के चलते सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इन्हें वापस मंगाया है. ये शीशियां एक ही बैच की हैं.
कंपनी के अनुसार शीशियों को वापस सिर्फ छपाई की गलती के चलते मंगाया गया है. इसमें गुणवत्ता की कमी का कोई मामला नहीं है.