खास बातें
- भारत इस साल दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। जीडीपी की साइज के आधार पर जापान को पीछे छोड़कर भारत ये मुकाम हासिल करेगा।
New Delhi: भारत इस साल दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। जीडीपी की साइज के आधार पर जापान को पीछे छोड़कर भारत ये मुकाम हासिल करेगा। अमेरिका चीन और जापान के बाद भारत इस समय दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अथर्व्यवस्था है। 2010 के आंकड़े बताते हैं कि तब जापान की अर्थव्यवस्था 4.31 लाख करोड़ डॉलर की थी जबकि भारतीय अर्थव्यवस्था 4.06 लाख करोड़ डॉलर की थी लेकिन मार्च में जापान की अर्थव्यवस्था पर भूकंप और सुनामी की मार पड़ी। इससे वहां की अर्थव्यवस्था का आकार घटने की आशंका है। वहीं वित्त वर्ष 2012 में भारतीय अर्थव्यवस्था के सात से आठ फीसदी की रफ्तार से बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के अनुमान के मुताबिक 2011 में जापान और भारत की अर्थव्यवस्था के बीच फासला काफी कम रह गया है।