यह ख़बर 31 जुलाई, 2013 को प्रकाशित हुई थी

आयकर रिटर्न जमा कराने की अंतिम तिथि अब 5 अगस्त

खास बातें

  • सरकार ने आज आयकर रिटर्न जमा कराने की अंतिम तिथि पांच दिन बढ़ाकर 5 अगस्त कर दी। वित्त मंत्रालय ने कहा, आयकर रिटर्न जमा कराने की अंतिम तिथि आज यानी 31 जुलाई थी।
नई दिल्ली:

सरकार ने आज आयकर रिटर्न जमा कराने की अंतिम तिथि पांच दिन बढ़ाकर 5 अगस्त कर दी। वित्त मंत्रालय ने कहा, आयकर रिटर्न जमा कराने की अंतिम तिथि आज यानी 31 जुलाई थी।

इलेक्ट्रानिक तरीके से आयकर रिटर्न में भरने वालों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए अंतिम तिथि बढ़ाई गई है। करदाताओं की सुविधा के मद्देनजर आयकर रिटर्न जमा कराने की अंतिम तारीख 31 जुलाई, 2013 से बढ़ाकर 5 अगस्त, 2013 कर दी गई है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक रिटर्न में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। 30 जुलाई तक कुल 92 लाख रिटर्न ई.फाइलिंग तरीके से दाखिल किए गए हैं। यह पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 46.8 प्रतिशत अधिक है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com