खास बातें
- कोयला ब्लॉक से संबद्ध अंतर-मंत्रालयी समूह ने उन कोयला आवंटियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने की सिफारिश की है जिनके नाम सीबीआई द्वारा दर्ज एफआईआर में आए हैं।
नई दिल्ली: कोयला ब्लॉक से संबद्ध अंतर-मंत्रालयी समूह ने उन कोयला आवंटियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने की सिफारिश की है जिनके नाम सीबीआई द्वारा दर्ज एफआईआर में आए हैं।
घटनाक्रम से जुड़े एक सूत्र ने कहा, ‘उन कोयला ब्लाक मामलों में जहां आवंटियों के खिलाफ सीबीआई द्वारा एफआईआर दर्ज की गई है, अंतर-मंत्रालयी समूह (आईएमजी) ने उत्पादन में विलंब के लिए कारण बताओ नोटिस जारी करने की सिफारिश की है।’
हालांकि, कोयला मंत्रालय द्वारा आईएमजी की सिफारिशों पर निर्णय करना बाकी है। इससे पहले, आईएमजी ने कोयला मंत्रालय को एफआईआर में नामित छह खानों के संबंध में कानून मंत्रालय से राय लेने को कहा था।