यह ख़बर 06 जून, 2011 को प्रकाशित हुई थी

मिस्र को 3 अरब डॉलर का उधार देगा आईएमएफ

खास बातें

  • मिस्र के वित्त मंत्री समीर राडवान ने कहा कि मुद्रा कोष यह उधार जुलाई से शुरू हो रहे वित्त वर्ष 2011-12 के लिए मंजूर करेगा।
काहिरा:

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने मिस्र को तीन अरब डॉलर का उधार देने का फैसला किया है। मिस्र के वित्त मंत्री समीर राडवान ने कहा कि मुद्रा कोष यह उधार जुलाई से शुरू हो रहे वित्त वर्ष 2011-12 के लिए मंजूर करेगा। रडवान ने कहा कि उधारी पर ब्याज की दर 1.5 फीसदी होगी जो सामान्य तौर पर आईएमएफ द्वारा ली जाने वाली सात फीसदी की ब्याज दर से कम है। रविवार को जारी एक बयान में आईएमएएफ ने कहा कि यह उधारी मिस्र के आर्थिक विकास के लिए की गई अंतरराष्ट्रीय सहायता का हिस्सा है। फरवरी में तत्कालीन राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक के खिलाफ हुए जबर्दस्त विरोध प्रदर्शन के बाद मिस्र की अर्थव्यस्था की स्थिति काफी खराब हो गई थी। मिस्र को विश्व बैंक से भी 2.2 अरब डॉलर का ऋण मिलेगा।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com