यह ख़बर 11 फ़रवरी, 2013 को प्रकाशित हुई थी

भारत की दीर्घकालिक वृद्धि को लेकर आशावान हैं मुकेश अंबानी

खास बातें

  • रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने देश की दीर्घकालिक वृद्धि को लेकर आशावादिता दिखाते हुए कहा कि इसकी एक अरब की जनता अपनी महत्वाकांक्षाओं के साथ संपन्नता सुनिश्चित करेगी।
नई दिल्ली:

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने देश की दीर्घकालिक वृद्धि को लेकर आशावादिता दिखाते हुए कहा कि इसकी एक अरब की जनता अपनी महत्वाकांक्षाओं के साथ संपन्नता सुनिश्चित करेगी।

अंबानी ने भारत के गुंजायमान लोकतंत्र में अपनी आस्था को भी दोहराया। उन्होंने एक टेलीविजन को साक्षात्कार में कहा, 'मैं भारत को लेकर बहुत आशावान हूं क्योंकि यह देश के एक अरब लोगों की है तथा हमारी वास्तविक महत्वाकांक्षा है जहां हर कोई महत्व रखता है। कुछ देश हैं जहां एक ही व्यक्ति का महत्व है, कुछ देशों में पोलित ब्यूरो या 12 लोग महत्व रखते हैं।'

अंबानी ने कहा कि भारत की एक अरब आबादी में हर कोई महत्व रखता है और उनकी महत्वाकांक्षाएं हैं। उन्होंने कहा, 'हम दीर्घकालिक वृद्धि की राह पर हैं और यह वृद्धि केवल जीडीपी आंकड़ों में नहीं है, यह तो वास्तव में प्रत्येक भारतीय की भलाई में है।'

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

हालांकि अंबानी ने यह भी कहा कि वे न केवल भारत बल्कि चीन, यूरोपीय संघ तथा अमेरिका जैसी दूसरी अर्थव्यवस्थाओं को लेकर भी आशावान हैं। उन्होंने कहा, 'मेरे विचार में चीन स्थिर वृद्धि कर रहा है, यह घट नहीं रही है। यूरोप ने खुद का संक्रमण पथ ढूंढ़ लिया है और मेरी राय में वे सामान्य तरीके से इसे तय करेंगे। भारत की वृद्धि कुछ नरम रही। लेकिन, भारत को लेकर मैं बहुत आशावान हूं।'