खास बातें
- वित्तीय सेवा प्रदाता इंडिया इन्फोलाइन ग्रुप ने कहा है कि उसे म्यूचुअल फंड कारोबार शुरू करने के लिए बाजार नियामक सेबी की मंजूरी मिल गई है।
New Delhi: वित्तीय सेवा प्रदाता इंडिया इन्फोलाइन ग्रुप ने कहा है कि उसे म्यूचुअल फंड कारोबार शुरू करने के लिए बाजार नियामक सेबी की मंजूरी मिल गई है। कंपनी के बयान में कहा गया है, कंपनी को आईआईएफएल म्यूचुअल फंड के लिए सेबी की अंतिम मंजूरी मिल गई है। इसके अनुसार कपंनी नए उत्पाद दो महीने में पेश करने पर काम कर रही है।