यह ख़बर 02 नवंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

आईसीआईसीआई बैंक होमलोन ईएमआई पर देगा एक फीसदी ‘कैश बैक’

खास बातें

  • आईसीआईसीआई बैंक ने त्योहारी योजना के तहत सकल ईएमआई (इक्विटेड मंथली इंस्टॉलमेन्ट) मूल्य पर एक प्रतिशत ‘कैश बैक’ की पेशकश की। यह छूट सीमित अवधि के लिए है।
मुंबई:

आईसीआईसीआई बैंक ने त्योहारी योजना के तहत सकल ईएमआई (इक्विटेड मंथली इंस्टॉलमेन्ट) मूल्य पर एक प्रतिशत ‘कैश बैक’ की पेशकश की। यह छूट सीमित अवधि के लिए है।

बैंक ने कहा, ‘कैश बैक पेशकश के तहत प्रत्येक ईएमआई पर एक प्रतिशत राशि ग्राहकों को लौटाया जाएगा। इसके अलावा ग्राहकों को पूरी अवधि के लिए निश्चित ब्याज दर पर नवीनीकरण का विकल्प होगा।’ ग्राहक कैश बैक अपने खाते में प्राप्त कर सकते है। या मूल कर्ज के भुगतान में उसका उपयोग कर सकते हैं।

आईसीआईसीआई बैंक के कार्यकारी निदेशक तथा खुदरा कारोबार के प्रमुख राजीव सब्बरवाल ने कहा कि नए ग्राहकों के लिए यह योजना दिसंबर के अंत तक रहेगी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

यह पूछे जाने पर कि क्या इस नई पेशकश से बैंक के मार्जिन पर असर पड़ेगा, उन्होंने कहा कि यह नगण्य होगा और बैंक का ध्यान ग्राहकों को बनाये रखने पर है।