जीएसटी (GST) लागू होने के बाद कैसे हैं हालात, जीएसटी परिषद आज करेगी समीक्षा

जीएसटी परिषद का गठन पिछले साल सितंबर में हुआ था. उसके बाद से परिषद की यह 19वीं बैठक होगी.

जीएसटी (GST) लागू होने के बाद कैसे हैं हालात, जीएसटी परिषद आज करेगी समीक्षा

जीएसटी (GST) लागू होने के बाद कैसे हैं हालात, जीएसटी परिषद करेगी समीक्षा (फाइल फोटो)

खास बातें

  • जीएसटी परिषद की बैठक वित्त मंत्री अरुण जेटली की अध्यक्षता में होगी
  • दिल्ली में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये होगी यह बैठक
  • जीएसटी को 1 जुलाई से लागू हुए दो सप्ताह हो गए हैं
नई दिल्ली:

माल एवं सेवा कर (जीएसटी) को 1 जुलाई से लागू हुए अब तक दो सप्ताह हो गए हैं. इसी के मद्देनजर जीएसटी परिषद की बैठक आज यानी सोमवार को होने जा रही है जिसमें इस नई अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था के क्रियान्वयन के बाद स्थिति की समीक्षा की जाएगी. लागू होने के बाद यह जीएसटी परिषद की पहली बैठक है.

जीएसटी परिषद का गठन पिछले साल सितंबर में हुआ था. उसके बाद से परिषद की यह 19वीं बैठक होगी. अभी तक परिषद की बैठक में केंद्र और राज्य आमने सामने बैठकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते रहे हैं. इस बार यह चर्चा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये होगी. सूत्रों ने बताया कि इस बैठक की तारीख को पहले कर दिया गया है क्योंकि परिषद जीएसटी के लागू होने के बाद स्थिति की समीक्षा करना चाहती है.

ये भी पढ़ें...
विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर : हॉस्टल फीस पर जीएसटी की 18% दर लागू नहीं
प्रति सदस्य 5,000 रुपये तक के मासिक शुल्क पर RWA को नहीं देना होगा GST
सरकार ने पलटा फैसला : पुराने गहनों की बिक्री पर जीएसटी लागू नहीं होगा- 6 खास बातें

वित्त मंत्रालय ने ट्वीट करके कहा, ‘वित्त मंत्री अरुण जेटली की अध्यक्षता में जीएसटी परिषद की 19वीं बैठक 17 जुलाई को दिल्ली में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये होगी.’



यहां बता दें कि परिषद की पिछली 30 जून की बैठक के समय यह फैसला किया गया था कि अगली बैठक 5 अगस्त को होगी.


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com