खास बातें
- प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल ने गुरुवार को भारत सरकार और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के साथ एक साझेदारी की। इसके तहत वह ताज महल और खजुराहो तथा अजंता और एलोरा की गुफा जैसे भारतीय धरोहर स्थलों को ऑनलाइन प्रस्तुत करेगी।
नई दिल्ली: प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल ने गुरुवार को भारत सरकार और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के साथ एक साझेदारी की। इसके तहत वह ताज महल और खजुराहो तथा अजंता और एलोरा की गुफा जैसे भारतीय धरोहर स्थलों को ऑनलाइन प्रस्तुत करेगी।
गूगल इंडिया के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक राजन आनंदन ने कहा कि शुरुआती लक्ष्य देश के 100 सबसे महत्वपूर्ण धरोहर स्थलों को दायरे में लाने का है।
योजना के मुताबिक गूगल इन धरोहर स्थलों की 360 डिग्री ऑनलाइन तस्वीर तैयार करेगा जो गूगल मैप्स और वर्ल्ड वंडर्स साइट पर उपलब्ध होगा।
गूगल ने संस्कृति मंत्रालय और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के साथ सहमति समझौता पर हस्ताक्षर किया। केंद्रीय संस्कृति मंत्री चंद्रेश कुमारी कटोच ने यहां आयोजित एक समारोह में परियोजना शुरू की।
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने 3,678 स्मारकों को संरक्षित घोषित किया है। इनमें से 20 विश्व धरोहर में शामिल हैं।