यह ख़बर 20 जनवरी, 2012 को प्रकाशित हुई थी

उम्मीद से कम रहा गूगल का मुनाफा, शेयर 9% टूटा

खास बातें

  • इंटरनेट कंपनी गूगल को अक्टूबर-दिसंबर 2011 के दौरान 2.71 अरब डॉलर का शुद्ध मुनाफा हुआ। हालांकि विश्लेषकों ने इसे उम्मीद से कमतर करार दिया है।
न्यूयॉर्क:

इंटरनेट कंपनी गूगल को अक्टूबर-दिसंबर 2011 के दौरान 2.71 अरब डॉलर का शुद्ध मुनाफा हुआ। हालांकि विश्लेषकों ने इसे उम्मीद से कमतर करार दिया है। गूगल ने एक बयान में यह जानकारी दी है। 31 दिसंबर, 2010 में समाप्त तिमाही में कंपनी को 2.54 अरब डॉलर का शुद्ध मुनाफा हुआ था।

समीक्षाधीन अवधि के दौरान कंपनी की आमदनी एक साल पहले की इसी अवधि के मुकाबले 25 प्रतिशत बढ़कर 10.58 अरब डॉलर हो गई। विशेषज्ञों के मुताबिक कंपनी का परिणाम बाजार के उम्मीदों के मुताबिक नहीं है। सर्च विज्ञापन दर में गिरावट की वजह से नास्डेक में सूचीबद्ध इस कंपनी के शेयरों में नौ प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

कंपनी को 31 दिसंबर, 2011 को समाप्त वर्ष में 9.73 अरब डॉलर का शुद्ध मुनाफा हुआ। इस दौरान कंपनी की आमदनी 37.90 अरब डॉलर रही। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी लैरी पेज ने कहा, ‘‘गूगल के शानदार प्रदर्शन के साथ वर्ष को अलविदा कहा। पूरे साल के आमदनी में 29 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जबकि पहली बार हमारी तिमाही आमदनी 10 अरब डॉलर को पार कर गई।’’