यह ख़बर 23 मई, 2012 को प्रकाशित हुई थी

गूगल ने मोटोरोला मोबिलिटी का अधिग्रहण पूरा किया

खास बातें

  • गूगल ने मोबाइल कंपनी मोटोरोला मोबिलिटी का अधिग्रहण पूरा कर लिया है और डेनिस वुडसाइड को संजय झा की जगह नया सीईओ नियुक्त किया है।
न्यूयॉर्क:

गूगल ने मोबाइल कंपनी मोटोरोला मोबिलिटी का अधिग्रहण पूरा कर लिया है और डेनिस वुडसाइड को संजय झा की जगह नया सीईओ नियुक्त किया है। गूगल ने यह अधिग्रहण पूरी तरह नकदी में 12.5 अरब डॉलर में किया है और झा ने इस्तीफा देने का फैसला किया है।

गूगल के सीईओ लैरी पेज मंगलवार देर रात दोनों कंपनियों के संयुक्त बयान में यह जानकारी दी। इसमें कहा गया है, मुझे यह घोषणा करते हुए प्रसन्नता है कि हमारा मोटोरोला मोबिलिटी सौदा पूरा हो गया है। कंपनी को खड़ा करने वाले संजय झा सीईओ पद से हट गए हैं। झा की जगह लेने वाले वुडसाइड गूगल के अमेरिकी क्षेत्र के अध्यक्ष थे।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

बयान में कहा गया है कि झा सुचारू पारगमन के लिए गूगल के साथ काम करते रहेंगे। गूगल के 14 साल के इतिहास में यह सबसे बड़ा सौदा है। दोनों कंपनियों ने इस सौदे की घोषणा लगभग नौ महीने पहले की थी। गूगल ने मोटोरोला मोबिलिटी को 40 डॉलर प्रति शेयर के हिसाब से नकद सौदे में खरीदा।