यह ख़बर 09 फ़रवरी, 2013 को प्रकाशित हुई थी

गूगल के चेयरमैन ढाई अरब डॉलर मूल्य के शेयर बेचेंगे

खास बातें

  • गूगल के चेयरमैन एरिक स्मिद ने अपने 'ए'’ श्रेणी के 32 लाख शेयर बेचने की योजना बनाई है। मौजूदा कीमत पर इनका मूल्य ढाई अरब डॉलर तक होगा।
वाशिंगटन:

गूगल के चेयरमैन एरिक स्मिद ने अपने 'ए'’ श्रेणी के 32 लाख शेयर बेचने की योजना बनाई है। मौजूदा कीमत पर इनका मूल्य ढाई अरब डॉलर तक होगा। गूगल ने प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग को भेजी सूचना में यह जानकारी दी है।

जिन शेयरों की बिक्री की जा रही है, वह गूगल चेयरमैन की कंपनी में 'ए' और 'बी' श्रेणी के कुल 76 लाख शेयरों का 42 प्रतिशत तक हैं। उनकी कंपनी में 2.3 प्रतिशत हिस्सेदारी है, लेकिन उन्हें 8.2 प्रतिशत तक मताधिकार मिला है।

प्रतिभूति आयोग को भेजी गई जानकारी में कहा गया है कि यह बिक्री स्मिद की कंपनी में व्यक्तिगत शेयरों के विविधीकरण और नकदी की दीर्घकालिक रणनीति का हिस्सा है और यह पूर्व तय योजना के तहत किया जा रहा है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

इस घोषणा के बाद गूगल के शेयर मूल्य शुक्रवार को 1.5 प्रतिशत बढ़कर अब तक के नए रिकॉर्ड स्तर 785.37 डॉलर पर पहुंच गए। इससे स्मिद द्वारा बेचे जाने वाले शेयरों का मूल्य 2.51 अरब डॉलर तक पहुंच जाएगा।