यह ख़बर 24 नवंबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

स्टॉकिस्ट बिकवाली से सोना 500 रुपये टूटा, चांदी भी 570 रुपये गिरी

नई दिल्ली:

सुस्त स्थानीय मांग और मौजूदा उच्च स्तर पर स्टॉकिस्ट बिकवाली से राष्ट्रीय राजधानी थोक सर्राफा बाजार में शनिवार को सोने का भाव 500 रुपये टूटकर 31,100 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

आभूषण निर्माताओं और औद्योगिक इकाइयों के कमजोर उठाव से चांदी भी 570 रुपये घटकर 45,300 रुपये प्रति किग्रा रह गई।

बाजार सूत्रों के अनुसार मौजूदा उच्च स्तर पर स्टॉकिस्टों की मुनाफावसूली की बिकवाली के चलते सोना और चांदी दोनों कीमती धातुओं में गिरावट रही।

घरेलू बाजार में सोना 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता का भाव प्रत्येक 500.500 रुपये की गिरावट के साथ क्रमश: 31,100 रुपये और 30,900 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। कल इसमें 300 रुपये की तेजी रही थी।

गिन्नी भी 100 रुपये की गिरावट के साथ 25,200 रुपये प्रति आठ ग्राम रह गई।

गिरावट के आम रुख के अनुरूप चांदी तैयार भी 570 रुपये घटकर 45,300 रुपये प्रति किग्रा और साप्ताहिक डिलीवरी 575 रुपये की गिरावट के साथ 44,545 रुपये प्रति किलो रह गई। विगत सत्र में चांदी में 270 रुपये की तेजी आई थी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

चांदी सिक्का 1,000 रपये की भारी गिरावट के साथ लिवाल 83,000 रुपये और बिकवाल 84,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर बंद हुआ।