Gold Silver Price Today: आज फिर सोना-चांदी हुआ सस्ता, यहां चेक करें ताजा भाव

Gold-Silver Price Today 9 May 2023: मल्‍टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सोने के रेट (Gold Rate Today) दोपहर 1 बजे के करीब 177.00 रुपये यानी 0.29% की गिरावट के साथ 61104.00 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है.

Gold Silver Price Today: आज फिर सोना-चांदी हुआ सस्ता, यहां चेक करें ताजा भाव

Gold-Silver Price Updates: दिल्ली में आज 22 कैरेट सोने का रेट 62,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है.

नई दिल्ली:

Gold-Silver Price Update: देश में सोने-चांदी के रेट लगातार घट रहे हैं. पिछले कुछ दिनों से सोने-चांदी के दाम में गिरावट देखी जा रही है. आज भी सोना-चांदी (Gold-Silver Rate) सस्ता हो गया है. आज यानी 9 मई को सोने (Gold Rate Today) की खरीद करके आप काफी पैसे बचा सकते है. अगर आज सोने की खरीदारी करने का सोच रहे हैं तो सोने-चांदी की खरीद से पहले आज के लेटेस्ट रेट के बारे में पता कर लें. आज आपके पास सस्ते रेट पर सोने की खरदारी करने का सुनहरा मौका है. चलिए जान लेते हैं कि आपके शहर में आज सोना-चांदी (Gold-silver Rate Today) किस रेट पर मिल रहा है.

जानें आज देश में Gold Rate क्या है

देश में आज 24 कैरेट सोने की कीमत (Gold Rate) 200 रुपये यानी 0.33% घटकर 61,370 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है. जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत (Gold Price Today) 56,210 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है. वहीं, अगर चांदी की बात करें तो आज चांदी (Silver Price) भी सस्ती हो गई है. आज चांदी की कीमत 76,300 रुपये प्रतिकिलो हो गई है. 

मल्‍टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के रेट (Gold Rate)

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

मल्‍टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सोने के रेट (Gold Rate Today) में कमी देखी जा रही है. आज MCX पर सोना 60910.00 रुपये रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला. इसके बाद दोपहर 1 बजे के करीब एमसीएक्स पर सोना (Gold Rate) 177.00 रुपये यानी 0.29% की गिरावट के साथ 61104.00 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. वहीं, अगर चांदी की बात करें तो आज मल्‍टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी 77173.00 रुपये प्रतिकिलो के स्तर पर खुला. जिसके बाद दोपहर 1 बजे के करीब चांदी की कीमत (Silver Rate) 138 रुपये यानी 0.18% घटकर 76941.00 रुपये प्रतिकिलो पर पहुंच गई है.

देश के महानगरों में आज सोने की कीमत (Gold Price)

  • दिल्ली में 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का रेट 62,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का रेट   62,000 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
  • मुंबई में 24 कैरेट सोना 61,850 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 56,700 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है.
  • चेन्नई में 24 कैरेट सोने का रेट 52,285 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का रेट 47,927 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
  • कोलकाता में 24 कैरेट सोना 61,850 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 56,700 रुपये प्रति 10 ग्राम मिल रहा है.