यह ख़बर 19 सितंबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

'लखटकिया' अब बनेगी देश की सबसे महंगी कार

खास बातें

  • देश की सबसे सस्ती कार 'लखटकिया' अब देश की सबसे महंगी कार बनेगी। टाटा समूह के प्रमुख रतन टाटा सोमवार को मुंबई में सोने की नैनो लॉन्च करेंगे।
मुंबई:

देश की सबसे सस्ती कार 'लखटकिया' अब देश की सबसे महंगी कार बनेगी। टाटा समूह के प्रमुख रतन टाटा सोमवार को मुंबई में सोने की नैनो लॉन्च करेंगे। ये नैनो लगभग 22 करोड़ की बनी है और इस में असली सोना लगा है। इस कार में हीरे और मणि भी जड़े हैं। गहने के कारोबारी देश में ज्यूलरी डिज़ाइनिंग शुरू होने की 5000वी वर्षगांठ मना रहे हैं। बताया जा रहा है कि टाटा ने इसी मौके पर यह कार निकाली है। इस कार पर देशभर जवाहरात की मशहूर कारीगरी का नमूना बना है। ये टाटा के बैंगलोर प्लांट में बनी है जहां 22 कारीगरों ने 80 किलो सोना और 15 किलो चांदी से इस चमचमाती नैनो को बनाया है। ये कार फिलहाल टाटा समूह के पास ही रहेगी और बाज़ार में नहीं आएगी।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com