यह ख़बर 14 मार्च, 2011 को प्रकाशित हुई थी

वैश्विक तेजी के बीच सोना चांदी में उछाल जारी

खास बातें

  • दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को चांदी के भाव 300 रु. चढ़कर 54,600 रु. किलो और सोने के भाव 115 रु. की तेजी के साथ 21,310 रु. प्रति दस ग्राम बंद हुए।
New Delhi:

मजबूत वैश्विक रुपये के बीच मौसमी मांग के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को चांदी के भाव 300 रु. चढ़कर 54,600 रु. किलो और सोने के भाव 115 रु. की तेजी के साथ 21,310 रु. प्रति दस ग्राम बंद हुए। जापान में भूकंप और लीबिया में हिंसा के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी कीमतों में मजबूती का रुख रहा और भाव 10 मार्च के स्तर को छू गए। मौजूदा शादी-विवाह के मद्रदेनजर फुटकर कारोबारियों की भारी लिवाली के कारण भी तेजी को बल मिला। घरेलू बाजार में चांदी तैयार के भाव 300 रु. की तेजी के साथ 54,600 रु और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 40 रुपये सुघरकर 54,050 रुपये किलो बंद हुए। वही मौजूदा उच्चस्तर पर मांग कमजोर पड़ने से चांदी सिक्का के भाव 500 रुपये टूटकर 58,200 :58700 रुपये प्रति सैकड़ा बंद हुए। सोना 99.9 शुद्ध और 99.5 शुद्ध के भाव 115 रु. की तेजी के साथ क्रमश: 21,230 रु. और 21,190 रु. प्रति दस ग्राम बंद हुए। गिन्नी के भाव 50 रु. चढ़कर 17,500 रु. प्रति आठ ग्राम बंद हुए।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com