Gold Price Today : सोने में मामूली तेजी, फिर 48,000 के करीब पहुंचा, चांदी में बड़ी गिरावट

Gold, Silver Price Today : इस हफ्ते की शुरुआत में डॉलर इंडेक्स में मजबूती आने से सोना एक बार फिर कमजोरी दिखाने लगा था. हालांकि, दीवाली और धनतेरस के पहले इसकी कीमतें 48,000 के करीब पहुंच चुकी हैं. आज गोल्ड 0.02 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 47,971 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था.

Gold Price Today : सोने में मामूली तेजी, फिर 48,000 के करीब पहुंचा, चांदी में बड़ी गिरावट

Gold Price : सोने में आज मामूली तेजी, चांदी में 250 रुपये से ज्यादा की गिरावट.

नई दिल्ली:

दो दिन की गिरावट के बाद सोने ने गुरुवार को हल्की तेजी (Gold Price) दिखाई है. वहीं, आज चांदी में 250 रुपये से ज्यादा की गिरावट आ गई है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी मेटल्स में ऐसा ही रुख दिख रहा है. इस हफ्ते की शुरुआत में डॉलर इंडेक्स में मजबूती आने से सोना एक बार फिर कमजोरी दिखाने लगा था. हालांकि, दीवाली और धनतेरस के पहले घरेलू बाजार में इसकी कीमतें 48,000 के करीब पहुंच चुकी हैं. अगर आज मार्केट की बात करें तो सुबह मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज पर 09.16 बजे गोल्ड फ्यूचर 0.02 फीसदी या 9 रुपये की मामूली बढ़त के साथ 47,971 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था. पिछले सत्र में यह 47,962 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था. चांदी में आज बड़ी गिरावट आई है. चांदी 0.39% या 253 रुपये गिरकर 64,912 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर दर्ज हुई. पिछले सत्र में यह 65,165 रुपये किलो पर बंद हुई थी.

अगर GoldPrice.org पर देखें तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारतीय समयानुसार सुबह 09.31 पर MCX पर गोल्ड में 0.12  फीसदी की गिरावट दर्ज हो रही थी और धातु 1798.80 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर ट्रेड कर रहा था. वहीं, चांदी 0.06 फीसदी की गिरावट के साथ 24.03 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर थी.

IBJA के रेट

अगर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स असोसिएशन लिमिटेड यानी IBJA के रेट पर नजर डालें तो आखिरी अपडेट के साथ आज सोने-चांदी की कीमत कुछ ऐसे है- (ये कीमतें प्रति ग्राम पर बिना GST चार्ज के बताई गई हैं)

999 (प्योरिटी)- 47,903
995- 47,711
916- 43,879
750- 35,927
585- 28,023
सिल्वर 999- 64,574

22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमत

Good Returns वेबसाइट पर नजर डालें तो आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1 ग्राम पर 4,812, 8 ग्राम पर 38,496, 10 ग्राम पर 48,120 और 100 ग्राम पर 4,81,200 रुपये चल रही है. अगर प्रति 10 ग्राम देखें तो 22 कैरेट सोना 47,120 पर बिक रहा है.

अगर प्रमुख शहरों में गोल्ड की कीमतों पर नजर डालें तो दिल्ली में 22 कैरेट के सोने की कीमत 46,890 और 24 कैरेट सोने की कीमत 51,150 चल रही है. मुंबई में 22 कैरेट सोना 47,120 और 24 कैरेट सोना 48,120 पर चल रहा है. कोलकाता में 22 कैरेट सोना 47,390 रुपए है, वहीं 24 कैरेट सोना 50,090 रुपए है. चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 45,070 और 24 कैरेट 49,170 रुपए है. ये कीमतें प्रति 10 ग्राम सोने पर हैं.

अगर चांदी की बात करें तो वेबसाइट के मुताबिक, प्रति किलोग्राम चांदी की कीमत 68,900 रुपए प्रति किलो है.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

Video : क्या क्रिप्टो करेंसी गोल्ड की जगह ले सकती है?