Gold Rates Today : सोने-चांदी में आ गई गिरावट, 50,000 से नीचे आया Gold; ये है मेटल्स का Latest Price

Gold-Silver Price Updates : सोने और चांदी दोनों ही धातु आज एक्सचेंज पर लाल निशान में दिखाई दिए. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना आठ महीनों के रिकॉर्ड हाई से नीचे आ गया. रूस-यूक्रेन तनाव के कम होने की संभावनाओं के चलते निवेशक थोड़े उत्साहित हुए हैं.

Gold Rates Today : सोने-चांदी में आ गई गिरावट, 50,000 से नीचे आया Gold; ये है मेटल्स का Latest Price

Gold Price Today : सोना-चांदी आज गिरावट में. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

नई दिल्ली:

Gold Price Today : सोने के बाजार में मंगलवार को रिकॉर्ड तेजी दिखाई देने के बाद बुधवार को बुलियन प्राइसेज़ में गिरावट आई है. सोने और चांदी दोनों ही धातु आज एक्सचेंज पर लाल निशान में दिखाई दिए. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना आठ महीनों के रिकॉर्ड हाई से नीचे आ गया. रूस-यूक्रेन तनाव के कम होने की संभावनाओं के चलते निवेशक थोड़े उत्साहित हुए हैं. तनाव के चलते निवेशकों के बीच सोने की मांग बढ़ी थी, जिससे कि सोना मंगलवार को आठ महीनों के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था. घरेलू बाजार में भी बुधवार को सोना 50,000 रुपये के मार्क से नीचे नजर आया.

अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो स्पॉट गोल्ड बुधवार तड़के 1,850.91 डॉलर प्रति औंस के आसपास था. वहीं, यूएस गोल्ड फ्यूचर की कीमत 1,852.40 डॉलर तक दर्ज की गई.

भारतीय बाजार में बुधवार की सुबह 10.10 बजे के आसपास गोल्ड फ्यूचर 46 रुपये की गिरावट लेकर 49,339 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा था. पिछली क्लोजिंग 49,385 पर हुई थी और इसका एवरेज प्राइस 49,350 रुपये पर था. वहीं, 62,989 रुपये पर क्लोज हुआ सिल्वर भी 19 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 62,970 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर था. मेटल का एवरेज प्राइस 62,957 रुपये पर था.

अगर GoldPrice.org पर देखें तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस दौरान गोल्ड में 1.33% की गिरावट दर्ज हो रही थी और धातु 4,479 रुपये प्रति ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा था. वहीं, चांदी 2.62% की गिरावट के साथ 56,426.35 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर थी.

IBJA के रेट

अगर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स असोसिएशन लिमिटेड यानी IBJA के रेट पर नजर डालें तो आखिरी अपडेट के साथ आज सोने-चांदी की कीमत कुछ ऐसे है- (ये कीमतें प्रति ग्राम पर बिना GST चार्ज के बताई गई हैं)

999 (प्योरिटी)- 49,578
995- 49,379
916- 45,413
750- 37,184
585- 29,003
सिल्वर 999- 63,105

स्थानीय बाजार में सोने की कीमत

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

मंगलवार को वैश्विक स्तर पर कीमतों में ‘करेक्शन' और रुपये में सुधार होने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 32 रुपये की मामूली बढ़त के साथ 49,619 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा. वहीं चांदी 440 रुपये टूटकर 63,474 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘दिल्ली में 24 कैरट सोने का हाजिर भाव 32 रुपये चढ़ा। वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतों में गिरावट से यहां इसका लाभ सीमित रहा.'