यह ख़बर 26 सितंबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

सोने और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट

खास बातें

  • सोना करीब एक हजार रुपये नीचे गिरकर 25 हजार सात सौ बावन रुपये प्रति दस ग्राम हो गया है जबकि चांदी में अड़तालिस सौ रुपये की गिरावट आई है।
Mumbai:

पिछले गुरुवार से लगातार सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। आज सोना करीब एक हजार रुपये नीचे गिरकर 25 हजार सात सौ बावन रुपये प्रति दस ग्राम हो गया है। इसके अलावा चांदी की कीमतों में करीब अड़तालिस सौ रुपये की गिरावट आई है। लम्बे समय बाद चांदी की कीमत गिरकर 50 हजार रुपये प्रति किलो हो गई है। पिछले एक हफ्ते में चांदी की कीमतों में 23 फीसदी की गिरावट आई है। पिछले तीन कारोबारी सत्र में चांदी की कीमतों में तेरह हजार रुपये की गिरावट आई है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com