गौतम अडानी बैंकों का कर्ज चुकाने के लिए जुटाएंगे 5 बिलियन डॉलर फंड, जानें क्या है पूरा प्लान

गौतम अडानी (Gautam Adani) की अडानी ग्रुप (Adani Group) बढ़ते कर्ज को कम करने के लिए अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी और बाडाला इन्वेस्टमेंट कॉर्प जैसे दिग्गज फर्मों के अधिकारियों से संपर्क में है.

गौतम अडानी बैंकों का कर्ज चुकाने के लिए जुटाएंगे 5 बिलियन  डॉलर फंड, जानें क्या है पूरा प्लान

बैंकों ने अडानी ग्रुप से अपने बढ़ते कर्ज कम करने के लिए कहा है.

नई दिल्ली:

एशिया के सबसे अमीर शख्स गौतम अडानी (Gautam Adani) 5 बिलियन डॉलर  इक्विटी फंड जुटाने जा रहे हैं. इसके जरिये अडानी ग्रुप (Adani Group)  अपने कर्जों को कम करने की कोशिश करेगी. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Adani Enterprises Ltd) लेकर प्लान तैयार कर रही है. ब्लूमबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है. जिसमें कहा गया है कि इस बारे कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है. फिलहाल चर्चा हो रही है.आज यानी 25 नवंबर को कंपनी के बोर्ड की बैठक होने जा रही है, जिसमें फंड जुटाने के बारे में विस्तृत चर्चा होने की संभावना है.

रिपोर्ट में कहा गया है कि जिन बैंकों से कर्ज लिया गया है, उसने अडानी ग्रुप से अपने बढ़ते कर्ज कम करने के लिए कहा है. जिसके मद्देनजर अडानी ग्रुप कई निवेशकों से बातचीत कर रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, इसके लिए अडानी ग्रुप अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (Abu Dhabi Investment Authority) और बाडाला इन्वेस्टमेंट कॉर्प (Mubadala Investment Co.) जैसे दिग्गज फर्मों के अधिकारियों से संपर्क में है.

इसके अलावा बढ़ते कर्ज को कम करने के लिए अडानी ग्रुप कनाडा पेंशन योजना निवेश बोर्ड (CPPIB) और कतर निवेश प्राधिकरण (QIA) से भी बातचीत कर चुका है. अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज अगले साल तक 1.8 से 2.4 अरब डॉलर तक जुटाने की तैयारी में जुटी है. 

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

पिछले चार सालों में अडानी ग्रुप के कुछ शेयरों में 2,000% से अधिक की वृद्धि हुई है. इस शानदार लाभ के बाद अडानी ग्रुप फंड जुटाने की योजना शुरू कर रहा है जिसमें संभावित रूप से एक स्थानीय शेयर बिक्री के साथ-साथ बड़े निवेश फंडों से बाय-इन भी शामिल होगा.