खास बातें
- फारेक्स के शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी मुद्रा की तुलना में 34 पैसे और टूटकर लगभग 28 महीने के निचले स्तर 49.82 रु प्रति डॉलर पर आ गया।
मुंबई: अंतर बैंक विदेशी मुद्रा बाजार (फारेक्स) के शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी मुद्रा की तुलना में 34 पैसे और टूटकर लगभग 28 महीने के निचले स्तर 49.82 रु प्रति डॉलर पर आ गया। विश्लेषकों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में डॉलर की तेजी का असर भारतीय मुद्रा पर देखा गया। रुपये में मई 2009 के बाद का यह सबसे निचला स्तर है। गुरुवार को रुपया 124 रुपये लुढ़कर ढाई साल के निचले स्तर 49.57:58 रु प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।