यह ख़बर 12 मई, 2012 को प्रकाशित हुई थी

विदेशी पूंजी भंडार 2.187 अरब डॉलर घटा

खास बातें

  • देश का विदेशी पूंजी भंडार 4 मई को समाप्त सप्ताह में 2.187 अरब डॉलर घटकर 293.17 अरब डॉलर रह गया। इससे पिछले सप्ताह विदेशी पूंजी भंडार 295.36 अरब डॉलर था।
मुंबई:

देश का विदेशी पूंजी भंडार 4 मई को समाप्त सप्ताह में 2.187 अरब डॉलर घटकर 293.17 अरब डॉलर रह गया। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक इससे पिछले सप्ताह विदेशी पूंजी भंडार 75.83 करोड़ डॉलर बढ़कर 295.36 अरब डॉलर हो गया था।

रुपये की अत्यधिक बिकवाली का इस गिरावट पर असर पड़ा है। विदेशी मुद्रा भंडार को डॉलर में अभिव्यक्त किया जाता है और यूरो तथा येन जैसी प्रमुख गैर डॉलर मुद्राओं के मूल्य में उतार-चढ़ावों का इस पर असर पड़ता है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

विशेष निकासी अधिकार का मूल्य इस अवधि में एक करोड़ डॉलर घटकर 4.46 अरब डॉलर रह गया, जबकि अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष में देश का भंडार 66 लाख डॉलर घटकर 2.90 अरब डॉलर रहा। इसी अवधि में स्वर्ण भंडार का मूल्य 40.52 करोड़ डॉलर घटकर 26.61 अरब डॉलर रहा।