निर्यात से बढ़ी फोर्ड इंडिया की बिक्री

चेन्नई:

कार निर्माता कंपनी फोर्ड इंडिया ने मंगलवार को कहा कि फरवरी महीने में उसने 12,576 कारें बेची और निर्यात का इसमें प्रमुख योगदान रहा।

अमेरिकी कार निर्माता कंपनी की भारतीय सहायक कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसने गत महीने 12,576 कारें बेची, जबकि एक साल पहले समान अवधि में उसने 12,253 कारें बेची थीं।

घरेलू बाजार में बिक्री हालांकि कम रही। कंपनी ने देश में गत महीने 5,959 कारें बेची थीं, जबकि एक साल पहले का यह आंकड़ा 6,799 था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

निर्यात हालांकि बढ़ा। कंपनी ने फरवरी में 6,617 कारों का निर्यात किया, जबकि एक साल पहले समान अवधि में उसने 5,454 कारों का निर्यात किया था।