यह ख़बर 03 अप्रैल, 2011 को प्रकाशित हुई थी

फरवरी में IPO, राइट इश्यू से 10,119 करोड़ रुपये जुटे

खास बातें

  • यह इससे पिछले माह से दोगुना से भी अधिक है। यह राशि दो आईपीओ सहित कुल सात पेशकशों के जरिये जुटाई गई।
Mumbai:

भारतीय उद्योग जगत ने फरवरी माह में आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) और राइट इश्यू के जरिये 10,119.3 करोड़ रुपये की राशि जुटाई है। यह इससे पिछले माह से दोगुना से भी अधिक है। यह राशि दो आईपीओ सहित कुल सात पेशकशों के जरिये जुटाई गई। भारतीय कंपनियों ने जनवरी में दो आईपीओ और एक अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम (एफपीओ) सहित चार पेशकशों से कुल 3,617.9 करोड़ रुपये की राशि जुटाई थी। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की पूंजी बाजार समीक्षा के अनुसार, फरवरी, 2011 में सात इश्यू के जरिये आईपीओ बाजार से 10,119.3 करोड़ रुपये की राशि जुटाई गई, जबकि जनवरी, 2011 में चार इश्यू के जरिये 3,617.9 करोड़ रुपये की राशि जुटाई गई थी। पिछले साल अक्टूबर में कोल इंडिया के निर्गम को मिले अच्छे समर्थन की वजह से आईपीओ और राइट इश्यू से जुटने वाली राशि काफी अधिक रही थी। पर उसके बाद के दो माह में इसमें गिरावट आई थी। जनवरी से इसमें सुधार देखा जा रहा है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com