खास बातें
- अप्रैल-जून तिमाही में एफडीआई प्रवाह बढ़कर 7.9 अबर डालर से अधिक हो गया जो बीते साल की इसी अवधि के मुकाबले करीब दोगुना है।
लंदन: वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने कहा कि भारत में राजनीतिक विवादों से निवेशकों की धारणा सुस्त नहीं हुई है। यही वजह है कि अप्रैल-जून तिमाही में एफडीआई प्रवाह बढ़कर 7.9 अबर डालर से अधिक हो गया जो बीते साल की इसी अवधि के मुकाबले करीब दोगुना है। मुखर्जी ने कहा, जमीनी हकीकत यह है कि पिछले तीन महीने में भारत ने 7.9 अरब डालर से अधिक एफडीआई प्राप्त किया जो बीते साल की इसी अवधि के मुकाबले करीब दोगुना है। यह निवेश के माहौल की कहानी बयां करता है। उन्होंने कहा, हम राजकोषीय घाटे को ऊपर जाने नहीं दे सकते। यह जीडीपी के 6.5 प्रतिशत पर पहुंच गया है। इसे 2010-11 के दौरान घटाकर 4.7 प्रतिशत पर लाया गया है।