यह ख़बर 07 मार्च, 2011 को प्रकाशित हुई थी

फरवरी में निजी इक्विटी निवेश 54 प्रतिशत घटा

खास बातें

  • 2011 के दूसरे माह में भारतीय कंपनियों में 32.4 करोड़ डॉलर का निजी इक्विटी निवेश हुआ है। पिछले साल फरवरी में यह 69.9 करोड़ डॉलर रहा था।
New Delhi:

भारतीय कंपनियों में निजी इक्विटी (पीई) निवेश फरवरी माह में 54 प्रतिशत घटकर 32.4 करोड़ डॉलर रह गया है। वित्तीय सलाहकार फोर-एस सर्विसेज की एक रिपोर्ट के अनुसार, 2011 के दूसरे माह में भारतीय कंपनियों में 32.4 करोड़ डॉलर का निजी इक्विटी निवेश हुआ है। पिछले साल फरवरी माह में यह 69.9 करोड़ डॉलर रहा था। रिपोर्ट में कहा गया है कि माह के दौरान फरवरी माह में कुल 22 निजी इक्विटी सौदों की घोषणा की गई। फरवरी, 2010 में यह आंकड़ा 23 का रहा था। इस साल अभी तक भारतीय कंपनियों में 75.5 करोड़ डॉलर का निजी इक्विटी निवेश हुआ है। पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 1.15 अरब डॉलर का रहा था। माह के दौरान बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं, बीमा और रीयल एस्टेट क्षेत्रों में सबसे ज्यादा निजी इक्विटी निवेश आया।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com