यह ख़बर 04 जनवरी, 2012 को प्रकाशित हुई थी

आयरलैंड में हर महीने बंद हुईं 170 कंपनियां

खास बातें

  • आयरलैंड में 1.2 अरब यूरो (1.6 अरब डॉलर) कर्ज का भुगतान न होने के कारण 2011 में प्रति महीने लगभग 170 कंपनियां बंद हुईं।
डबलिन:

आयरलैंड में 1.2 अरब यूरो (1.6 अरब डॉलर) कर्ज का भुगतान न होने के कारण 2011 में प्रति महीने लगभग 170 कंपनियां बंद हुईं। समाचार एजेंसी 'शिन्हुआ' ने व्यापार क्षेत्र की कंपनी 'विजन-नेट' द्वारा किए गए सर्वेक्षण की रिपोर्ट के आधार पर बताया कि 2011 में जनवरी से दिसम्बर के मध्य 1930 कंपनियां बंद हो गईं।

सर्वेक्षण की रिपोर्ट के अनुसार 2010 की तुलना में 2011 में 20 फीसदी की वृद्धि हुई है। रिपोर्ट के अनुसार होटल एवं रेस्तरा सेक्टर की कंपनियां मंदी से सबसे ज्यादा प्रभावित थीं। इस क्षेत्र की 5000 कंपनियों में 3401 पर बंद होने का खतरा मंडरा रहा था।

2011 में होटल एवं खानपान उद्योग से जुड़ीं 181 कंपनियां बंद हुईं। निर्माण क्षेत्र से संबंधित 16,145 में से 9,259 कंपनियों पर मंदी का असर दिखाई दिया। रिपोर्ट में कहा गया कि 2011 में औसतन प्रतिदिन पांच कंपनियां दिवालिया घोषित हुईं।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com