यह ख़बर 14 जून, 2013 को प्रकाशित हुई थी

खानपान के लिए दिल्ली सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थल

खास बातें

  • राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को देश में खानपान के लिए सबसे उम्दा पर्यटन स्थल के तौर पर चुना गया है। चालू वर्ष के लिए खानपान के वर्ग में दिल्ली का चयन 'लोनली प्लैनेट' पत्रिका द्वारा किया गया है।
नई दिल्ली:

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को देश में खानपान के लिए सबसे उम्दा पर्यटन स्थल के तौर पर चुना गया है। चालू वर्ष के लिए खानपान के वर्ग में दिल्ली का चयन 'लोनली प्लैनेट' पत्रिका द्वारा किया गया है।

दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम (डीटीटीडीसी) के चेयरमैन मनीष चतरथ ने कहा, खाने-पीने के लिए दिल्ली को सबसे उम्दा पर्यटन स्थल के तौर पर चुना जाना दिल्ली के लिए अत्यधिक प्रतिष्ठित अवॉर्ड है और हम इसे लेकर बहुत खुश हैं। 'लोनली प्लैनेट' पत्रिका ने देश के सभ्रांत पर्यटकों को अपना पसंदीदा स्थल चुनने के लिए आमंत्रित किया था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com