यह ख़बर 29 सितंबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

दिल्ली में डीजल कार खरीदना आज से महंगा

खास बातें

  • दिल्ली में डीजल कार खरीदना गुरुवार से महंगा हो गया है। दिल्ली सरकार ने डीजल गाड़ियों की रजिस्ट्रेशन फीस 25 फीसदी बढ़ा दी है।
New Delhi:

दिल्ली में डीजल कार खरीदना गुरुवार से महंगा हो गया है। दिल्ली सरकार ने डीजल गाड़ियों की रजिस्ट्रेशन फीस 25 फीसदी बढ़ा दी है। अधिकारियों के मुताबिक इससे कम कीमत वाली डीजल गाड़ियां छह हजार रुपये महंगी हो जाएंगी जबकि महंगी कारों और माल ढोने वाली गाड़ियों में ये बढ़ोतरी 20 हजार से 30 हजार रुपये तक हो सकती है। दिल्ली में रोजाना औसतन 1200 से 1400 गाड़ियां रजिस्टर्ड होती हैं। इनमें से 30 फीसदी डीजल गाड़ियां हैं। दिल्ली सरकार ने इस साल मार्च में बजट पेश करते समय ही सभी डीजल गाड़ियों पर अतिरिक्त टैक्स लगाने का प्रस्ताव रखा था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com