यह ख़बर 15 दिसंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

मानक बैंक चेक जारी करने की समयसीमा तीन महीने बढ़ी

खास बातें

  • रिजर्व बैंक ने नए सुरक्षा मानकों के साथ नए चेक जारी करने की समयसीमा मार्च, 2013 तक के लिए बढ़ा दी है। इससे बैंक खाता धारक और तीन महीने तक अपने पुराने प्रारूप वाले चेकों का इस्तेमाल जारी रख सकते हैं।
मुंबई:

रिजर्व बैंक ने नए सुरक्षा मानकों के साथ नए चेक जारी करने की समयसीमा मार्च, 2013 तक के लिए बढ़ा दी है। इससे बैंक खाता धारक और तीन महीने तक अपने पुराने प्रारूप वाले चेकों का इस्तेमाल जारी रख सकते हैं।

रिजर्व बैंक ने एक अधिसूचना जारी कर कहा, बैंकों की चिंताओं को ध्यान में रखते हुए समयसीमा 31 मार्च, 2013 तक बढ़ाने का निर्णय किया गया है, जिससे बैंकों के लिए गैर-सीटीएस 2010 मानक चेकों को वापस लेना और उनकी जगह सीटीएस 2010 मानक चेक जारी करना सुनिश्चित हो सकेगा।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

विभिन्न बैंकों ने सीटीएस 2010 मानक वाले चेक जारी करने के लिए समयसीमा बढ़ाने का आरबीआई से अनुरोध किया था। पहले यह समय सीमा 31 दिसंबर, 2012 थी।