यह ख़बर 09 जनवरी, 2012 को प्रकाशित हुई थी

एशियाई कारोबार में कच्चे तेल का भाव नरम

खास बातें

  • यूरोपीय ऋण संकट के और गहराने की आशंका के कारण एशिया में कच्चे तेल की कीमत में सोमवार को गिरावट दर्ज की गई।
सिंगापुर:

यूरोपीय ऋण संकट के और गहराने की आशंका के कारण एशिया में कच्चे तेल की कीमत में सोमवार को गिरावट दर्ज की गई।
न्यूयॉर्क का मुख्य अनुबंध वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट की कीमत फरवरी डिलीवरी के लिए 49 सेंट्स गिरकर 101.07 डालर बैरल रही। इसी प्रकार, ब्रेंट नार्थ सी कच्चे तेल का भाव 11 सेंट्स गिरकर 112.95 डॉलर बैरल दर्ज किया गया।

सिंगापुर में पुरविन एंड गेट्ज में प्रमुख ऊर्जा सलाहकार विक्टर शुम ने कहा कि यूरोप में ऋण संकट गहराने की आशंका से कच्चे तेल की कीमत में कमी आई।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

यूरो क्षेत्र में रिण संकट से निपटने के उपायों पर चर्चा के लिये फ्रांस और जर्मनी के नेताओं की आज बर्लिन में बैठक होने वाली है। दोनों यूरोपीय देशों के बीच यूरोपीय संघ में वित्तीय लेन-देन कर पेश करने की योजना को लेकर मतभेद के बीच यह बैठक हो रही है।