यह ख़बर 09 मई, 2012 को प्रकाशित हुई थी

एशियाई कारोबार में तेल की कीमत नरम

खास बातें

  • यूरो क्षेत्र में राजनीतिक एवं आर्थिक समस्याओं को लेकर चिंता से एशियाई कारोबार में कच्चे तेल की कीमत में आज नरमी रही।
सिंगापुर:

यूरो क्षेत्र में राजनीतिक एवं आर्थिक समस्याओं को लेकर चिंता से एशियाई कारोबार में कच्चे तेल की कीमत में आज नरमी रही।

न्यूयॉर्क का मुख्य अनुबंध वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड की कीमत जून डिलीवरी के लिए 39 सेंट्स घटकर 96.62 डॉलर प्रति बैरल रही। इसी प्रकार, ब्रेंट नार्थ-सी क्रूड की कीमत जून डिलीवरी के लिए 58 सेंट्स घटकर 112.15 डॉलर प्रति बैरल रही।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

बाजार जानकारों के अनुसार मुख्य रूप से यूरो क्षेत्र में राजनीतिक एवं आर्थिक समस्याओं को लेकर चिंता से तेल की कीमत में नरमी आई है।