यह ख़बर 13 जनवरी, 2012 को प्रकाशित हुई थी

नवंबर में क्रेडिट कार्ड से लेनदेन 14 प्रतिशत बढ़ा

खास बातें

  • देश में नवंबर, 2011 में क्रेडिट कार्ड से लेनदेन 14.4 प्रतिशत के इजाफे के साथ 7,920 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। यह इस बात का संकेत है कि इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से भुगतान लोकप्रिय हो रहा है।
मुंबई:

देश में नवंबर, 2011 में क्रेडिट कार्ड से लेनदेन 14.4 प्रतिशत के इजाफे के साथ 7,920 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। यह इस बात का संकेत है कि इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से भुगतान लोकप्रिय हो रहा है।

भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल से नवंबर की अवधि में क्रेडिट कार्ड से लेनदेन 28.3 प्रतिशत बढ़कर 62,289 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

नवंबर माह में डेबिट कार्ड से लेनदेन 16.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 4,329 करोड़ रुपये रहा। अप्रैल से नवंबर की अवधि में डेबिट कार्ड से लेनदेन 39.6 प्रतिशत की जोरदार वृद्धि के साथ 34,505 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। आंकड़ों के अनुसार, 30 नवंबर, 2011 तक इस्तेमाल में मौजूद क्रेडिट कार्ड की संख्या हालांकि तीन प्रतिशत घटकर 1.76 करोड़ रह गई।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

विशेषज्ञों का कहना है कि क्रेडिट कार्ड से लेनदेन बढ़ना इस बात की ओर इशारा करता है कि अब लोग इलेक्ट्रॉनिक भुगतान की प्रणाली को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। खासकर शहरी क्षेत्रों में यह लगातार लोकप्रिय हो रहा है। वित्तवर्ष 2010-11 में देश में क्रेडिट कार्ड से लेनदेन 22.15 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 75,515 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।