यह ख़बर 17 नवंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

सुब्बाराव ने कहा, सहकारी बैंकों में पेशेवर रुख का अभाव

खास बातें

  • रिजर्व बैंक के गवर्नर डी सुब्बाराव ने कहा है कि सहकारी बैंकों की विश्वसनीयता घटी है और उनके कामकाज में पेशेवर रुख लाने की तत्काल जरूरत है। उन्होंने कहा कि इससे वित्तीय समावेशी एजेंडे को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।
मुंबई:

रिजर्व बैंक के गवर्नर डी सुब्बाराव ने कहा है कि सहकारी बैंकों की विश्वसनीयता घटी है और उनके कामकाज में पेशेवर रुख लाने की तत्काल जरूरत है। उन्होंने कहा कि इससे वित्तीय समावेशी एजेंडे को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

पुणे में सहकारिता पर एक अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में सुब्बाराव ने कहा, सहकारी बैंकों के कामकाज में पेशेवर रुख का अभाव है। उनके कामकाज और संचालन को पेशेवर रुख दिए जाने की जरूरत है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

उन्होंने कहा कि सहकारी बैंकों के निदेशक मंडलों को बैंक के संचालन तक अपनी भूमिका सीमित रखने की जरूरत है और दैनिक कामकाज के मुख्य कार्यपालक के नेतृत्व में वरिष्ठ प्रबंधकों पर छोड़ देना चाहिए।