खास बातें
- सीएमआईई ने कहा कि भारत की वास्तविक जीडीपी की वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष के दौरान 8.6 प्रतिशत रहने की संभावना है जो बीते वित्त वर्ष में 8.5 प्रतिशत थी।
मुंबई: सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकनॉमी ने अपनी मासिक समीक्षा में कहा है कि भारत की वास्तविक जीडीपी की वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष के दौरान 8.6 प्रतिशत रहने की संभावना है जो बीते वित्त वर्ष में 8.5 प्रतिशत थी। सीएमआईई ने कहा कि चालू वित्त वर्ष के दौरान औद्योगिक क्षेत्र की वृद्धि दर 8.9 प्रतिशत रहने की संभावना है, जबकि 2010.11 में औद्योगिक क्षेत्र की वृद्धि दर 7.9 प्रतिशत थी। वहीं सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर बढ़कर 9.9 प्रतिशत रहने की उम्मीद है, जो बीते वित्त वर्ष के दौरान 9.4 प्रतिशत थी। हालांकि, चालू वित्त वर्ष के दौरान कृषि क्षेत्र की वृद्धि दर घटकर 3.2 प्रतिशत पर आने का अनुमान है जो बीते वित्त वर्ष में 6.6 प्रतिशत थी। सीएमआईई ने इससे पहले चालू वित्त वर्ष के लिए जीडीपी वृद्धि दर 8.7 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया था। खनन क्षेत्र में नरमी को देखते हुए उसने वृद्धि दर के अनुमान में मामूली कमी की है।