यह ख़बर 07 फ़रवरी, 2013 को प्रकाशित हुई थी

सोना उत्पादन में चीन लगातार छठे साल अव्वल

खास बातें

  • दुनिया भर में सबसे अधिक सोना उत्पादन करने के मामले में चीन लगातार छह साल से शीर्ष स्थान पर बना हुआ है। हालांकि सोने की खपत के मामले में भारत के बाद उसका स्थान दूसरा है।
बीजिंग:

दुनिया भर में सबसे अधिक सोना उत्पादन करने के मामले में चीन लगातार छह साल से शीर्ष स्थान पर बना हुआ है। हालांकि सोने की खपत के मामले में भारत के बाद उसका स्थान दूसरा है।

चाइना गोल्ड एसोसिएशन ने बताया कि वर्ष 2012 में चीन का सोना उत्पादन 11.66 प्रतिशत बढ़कर 403.5 टन हो गया। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी 'शिन्हुआ' ने एसोसिएशन के हवाले से लिखा कि 2012 में चीन का सोना उत्पादन वर्ष 1949 की तुलना में 100 गुना हो गया। 1949 में चीन ने कुल 4.07 टन सोना उत्पादित किया था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

उल्लेखनीय है कि सरकार की सकारात्मक नीतियों के कारण यहां सोना उत्पादन में तेज वृद्धि हुई है। सोना उत्पादक अनेक क्षेत्रों में यह चीन का प्रमुख उद्योग बन गया है। चीन वर्ष 2007 में दक्षिण अफ्रीका को पीछे छोड़कर दुनिया का सबसे बड़ा सोना उत्पादक देश बना। एसोसिएशन के आंकड़ो के अनुसार भारत के बाद चीन दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सोना खपत करने वाला देश है। वर्ष 2011 में चीन में कुल 761.05 टन सोने की खपत हुई थी।