यह ख़बर 01 जनवरी, 2012 को प्रकाशित हुई थी

कार कंपनिया करेंगी दामों में बढ़ोतरी

खास बातें

  • तमाम कार बनाने वाली कंपनियों ने चाहे वह देसी हों या विदेशी उन्होंने अपनी कारों के दाम बढ़ाने का फैसला किया है।
दिल्ली:

साल 2012 में नई कार का सपना भी महंगा होने वाला है। तमाम कार बनाने वाली कंपनियों ने चाहे वह देसी हों या विदेशी उन्होंने अपनी कारों के दाम बढ़ाने का फैसला किया है। दामों में एक से लेकर तीन फीसदी की बढ़ोतरी होगी। महिन्द्रा एंड महिन्द्रा ने हाल ही में कहा कि वह अपनी गाड़ियों की कीमत में 3 फीसदी तक का इजाफा कर सकती हैं।

साथ ही हुंडई ने भी अपनी कारों के दामों में डेढ़ से दो फीसदी के इजाफे की बात कही है। जनरल मोटर्स फोर्ड और निसान की कारों के दाम बढ़ने के भी पूरे आसार हैं हालांकि मारुति सुजुकी और टाटा मोटर्स ने अभी तक कारों के दाम बढ़ाने को लेकर कोई फैसला नहीं किया है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com