यह ख़बर 09 मार्च, 2011 को प्रकाशित हुई थी

बिक्री की रफ्तार में कार ने बाइक को पीछे छोड़ा

खास बातें

  • फरवरी में बिक्री के मामले में कार ने बाइक को पीछे छोड़ दिया। घरेलू बाजार में कारों की बिक्री 22.63 प्रतिशत बढ़कर 1,89,008 इकाइयों की रही।
New Delhi:

फरवरी में बिक्री के मामले में कार ने बाइक को पीछे छोड़ दिया। पिछले महीने घरेलू बाजार में कारों की बिक्री 22.63 प्रतिशत बढ़कर 1,89,008 इकाइयों की रही। बीते साल फरवरी में देश में 1,54,132 कारें बिकी थीं।  सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चर्स (सियाम) द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, फरवरी, 2011 में मोटरसाइकिलों की बिक्री 20.8 प्रतिशत बढ़कर 7,76,051 इकाइयों की रही जो फरवरी, 2010 में 6,42,419 इकाइयों की थी। समीक्षाधीन अवधि में वाणिज्यिक वाहनांे की बिक्री 10.49 प्रतिशत की बढ़त के साथ 64,057 इकाइयों की रही जो बीते साल इसी अवधि में 57,977 इकाइयों की थी। फरवरी, 2011 में वाहनों की कुल बिक्री 21.32 प्रतिशत बढ़कर 13,70,932 इकाइयों की रही, जो बीते वर्ष फरवरी में 11,30,037 इकाइयों की थी।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com