यह ख़बर 04 मई, 2012 को प्रकाशित हुई थी

टेलीकॉम कंपनियों ने दी कॉल रेट दोगुने करने की धमकी

खास बातें

  • टाटा और रिलायंस को छोड़कर देश की बड़ी टेलीकॉम कंपनियों ने अपनी कॉल रेट दोगुनी करने की चेतावनी दी है।
नई दिल्ली:

टाटा और रिलायंस को छोड़कर देश की बड़ी टेलीकॉम कंपनियों ने अपनी कॉल रेट दोगुनी करने की चेतावनी दी है। कंपनियों ने कहा है कि अगर ट्राई की सिफारिशों मानी गईं तो सस्ती कॉल का दौर खत्म हो जाएगा। गुरुवार को देश की टेलीकॉम कंपनियों ने संयुक्त रूप से बयान जारी कर कहा कि अगर सिफारिशें मानी जाती हैं तो उनके पास कॉल रेट बढ़ाने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं होगा।

स्पेक्ट्रम नीलामी के मुद्दे पर ट्राई की ओर से तय की गई राशि का टेलीकॉम कंपनियां शुरू से ही विरोध कर रही हैं हालांकि पहले इन कंपनियों ने कहा था कि कॉल रेट 30 फीसदी तक महंगी हो जाएंगी जबकि उन्होंने ट्राई की दर को 80 फीसदी जयादा बताया था। ट्राई ने 2-जी के 122 स्पेक्ट्रम की नीलामी के लिए जो न्यूनतम बेस प्राइस रखा है वह 3-जी की नीलामी की कीमतों से अधिक है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com