यह ख़बर 06 मार्च, 2013 को प्रकाशित हुई थी

ढाई सौ करोड़ बचाने को कैडबरीज ने बनाई 'फर्जी' फैक्टरी

खास बातें

  • जांच में कहा गया है कि कंपनी ने हिमाचल प्रदेश के बड्डी में एक नई यूनिट के लिए क्षेत्र आधारित छूट मांगी जबकि वहां कंपनी की कोई यूनिट है ही नहीं।
नई दिल्ली:

कैडबरीज इंडिया को एक्साइज विभाग ने 250 करोड़ रुपये की वसूली के लिए एक कारण बताओ नोटिस भेजा है।

जांच में कहा गया है कि कंपनी ने हिमाचल प्रदेश के बड्डी में एक नई यूनिट के लिए क्षेत्र आधारित छूट मांगी जबकि वहां कंपनी की कोई यूनिट है ही नहीं।  

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि कंपनी इस नोटिस का जवाब देने के लिए अपने लीगल सलाहकारों से मदद ले रही है।