खास बातें
- बुश फूडस ओवरसीज ने अपने प्रीमियम बासमती ब्रांड 'नीसा' के प्रचार प्रसार के लिए अभिनेत्री माधुरी दीक्षित से अनुबंध किया है।
New Delhi: बुश फूडस ओवरसीज ने अपने प्रीमियम बासमती ब्रांड 'नीसा' के प्रचार प्रसार के लिए अभिनेत्री माधुरी दीक्षित से अनुबंध किया है। कंपनी के अध्यक्ष वीरकरण अवस्थी ने शनिवार को इसकी घोषणा की। इस अवसर पर माधुरी दीक्षित भी उपस्थित थीं। बुश फूड्स 28 से अधिक देशों में अपने उत्पाद बेचती है। नीसा उसका प्रमुख बासमती चावल ब्रांड है जिसके प्रचार प्रसार में माधुरी की भूमिका रहेगी।