यह ख़बर 04 मार्च, 2011 को प्रकाशित हुई थी

रेडीमेड कपड़ों पर उत्पाद शुल्क लगाने के खिलाफ बंद

खास बातें

  • बजट में ब्रांडेड रेडीमेड कपड़ों पर 10 % की दर से शुल्क लगाये जाने के प्रस्ताव के खिलाफ वस्त्र निर्माताओं व विक्रेताओं ने अपना कामकाज बंद रखा।
इंदौर:

वर्ष 2011-12 के आम बजट में ब्रांडेड रेडीमेड कपड़ों पर दस प्रतिशत की दर से अनिवार्य उत्पाद शुल्क लगाये जाने के प्रस्ताव के खिलाफ लामबंद होते हुए मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में हजारों वस्त्र निर्माताओं और विक्रेताओं ने अपना कामकाज बंद रखा। नतीजतन रेडिमेड कपड़ों के करोड़ों रुपये के दैनिक कारोबार पर इसका असर पड़ा। इंदौर रेडीमेड वस्त्र व्यापारी संघ के अध्यक्ष शांतिप्रिय डोसी ने बताया कि सरकार के बजट प्रस्ताव के खिलाफ रेडीमेड वस्त्र उद्योग के राष्ट्रीय विरोध प्रदर्शन में शहर के लगभग 2,000 परिधान निर्माता शामिल हुए और उन्होंने अपनी इकाइयां बंद रखीं। इस बंद को रेडीमेड कॉम्प्लेक्स व्यापारी संघ, महाराजा तुकोजीराव होलकर क्लॉथ मार्केट एसोसिएशन और इंदौर रेडीमेड रिटेल व्यापारी संघ समेत कई संगठनों ने अपना समर्थन दिया।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com