यह ख़बर 11 मार्च, 2011 को प्रकाशित हुई थी

बीएसई ने शुरू की शेयरों के लिए काल-ऑक्शन

खास बातें

  • इस व्यवस्था के तहत खरीद और बिक्री के लिए आयी बोलियों के आधार पर बाजार के लिए इन शेयरों के प्रारंभिक मूल्य तय किए जाएंगे।
New Delhi:

बंबई शेयर बाजार ने प्रात: सत्र में बाजार में भारी उतार-चढ़ाव की प्रवृत्ति को थामने के उपाय के तहत अपने यहां सूचीबद्ध 4,000 से अधिक शेयरों में बाजार खुलने से पहले काल आक्शन यानी क्रय बिक्रय की बोलियां आमंत्रित करने की शुरूआत की शुक्रवार को घोषणा की। इस व्यवस्था के तहत खरीद और बिक्री के लिए आयी बोलियों के आधार पर बाजार के लिए इन शेयरों के प्रारंभिक मूल्य तय किए जाएंगे। बंबई शेयर बाजार :बीएसई: ने उच्च उतार-चढ़ाव को रोकने और बाजार में निवेशकों को आकषिर्त करने के इरादे से यह पहल की है। नेशनल स्टाक एक्सचेंज पहले यह शुरू कर चुका है। बीएसई ने अपने सदस्य ब्रोकरों को परिपत्र जारी कर कहा कि वह वह चार अप्रैल से प्री-ओपन काल आक्शन शुरू करेगा। यह कारोबार उन सभी शेयरों के लिये होगा जो बीएसई में सूचीबद्ध हैं। बीएसई और एनएसई दोनों 18 अक्तूबर 2010 से प्री-ओपन काल आक्शन सुविधा शुरू कर चुके हैं। बाजार नियामक सेबी ने पिछले साल जुलाई में इसकी मंजूरी दी थी। बाजार खुलने से पहले काल आक्शन 9 बजे शुरू होता है और 15 मिनट तक जारी रहता है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com