खास बातें
- सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने काले धन के मामले में केन्द्र सरकार की अपील पर सुनवाई का मामला अब चीफ जस्टिस के पास भेज दिया है।
New Delhi: काले धन की जांच के लिए एसआईटी बनाने का मामला फिलहाल लटकता नजर आ रहा है। एसआईटी बनाने के निर्देश के खिलाफ केंद्र सरकार की याचिका की सुनवाई कर रहे सुप्रीम कोर्ट के दो जजों की बेंच में मतभेद है। इसलिए मामला चीफ जस्टिस के पास भेज दिया गया है। जस्टिस अल्तमश कबीर जहां सरकार को राहत देने के पक्ष में थे वहीं जस्टिस एचएस निज्जर ने सरकार की याचिका खारिज कर दी। दोनों जजों में अलग−अलग राय को देखते हुए मामला बड़ी बेंच को सौंपने का फैसला लिया गया। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने काले धन के मामले की जांच के एसआईटी बनाने का निर्देश दिया है। इसके खिलाफ केंद्र सरकार कोर्ट में गई। सरकार का कहना था कि इसकी जांच पहले से चल रही है ऐसे में एसआईटी बनाने का कोई मतलब नहीं है।