नई दिल्ली:
दूरसंचार क्षेत्र की प्रमुख कंपनी भारती एयरटेल का समेकित मुनाफा 30 सितंबर, 2013 को समाप्त दूसरी तिमाही में 29 प्रतिशत घटकर 512 करोड़ रुपये रह गया है।
ऐसा मुख्य तौर पर रुपये में नरमी के कारण वित्तीय लागत बढ़ने और विदेशी मुद्रा के नुकसान के कारण हुआ। कंपनी ने पिछले वित्तवर्ष की इसी अवधि में 721.2 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था।
भारती एयरटेल ने एक बयान में कहा कि भारतीय रुपये में नरमी बरकरार रहने के कारण विदेशी मुद्रा का पुन: आकलन करना पड़ा और डेरिवेटिव नुकसान बढ़कर 342 करोड़ रुपये रहा, जो वित्तवर्ष 2012-13 की दूसरी तिमाही में 25 करोड़ रुपये था, इसलिए समेकित मुनाफा घटकर 512 करोड़ रुपया हो गया, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 721 करोड़ रुपये था।