यह ख़बर 09 मार्च, 2011 को प्रकाशित हुई थी

भारत में विदेशी बैंकों के कर्मचारियों की संख्या घटी

खास बातें

  • भारत में काम कर रहे विदेशी बैंकों में कर्मचारियों की कुल संख्या में 2010 में छह प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली।
मुंबई:

भारत में काम कर रहे विदेशी बैंकों में कर्मचारियों की कुल संख्या में 2010 में छह प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली जबकि 32 में से 19 बैंकों के कुल कर्मचारी घटे। भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार 2010 में भारत में परिचालन कर रहे विदेशी बैंकों के कुल कर्मचारियों की संख्या 6.22 प्रतिशत घटकर 27,742 रह गई जो पूर्व वर्ष में 29,582 थी। हालांकि इसी दौरान प्रमुख विदेशी बैंकों में स्टेनचार्ट में कर्मचारियों की संख्या 7,825 से बढ़कर 7,903 हो गई। देश में केवल छह विदेशी बैंकों के कर्मचारियों की संख्या एक हजार से अधिक है जिनमें एचएसबीसी, रायल बैंक आफ स्काटलैंड, स्टेनचार्ट, सिटीबैंक, ड्यूश बैंक तथा बार्कले बैंक है। स्टेनचार्ट के कर्मचारियों की संख्या आलोच्य माह में बढ़ी जबकि एचएसबीसी के कर्मचारियों की संख्या 7,446 से घटकर 6,685 कर्मचारी, सिटी बैंक के कर्मचारियों की संख्या 4,795 से घटकर 4,613, आरबीएस के कर्मचारियों की संख्या 3,241 से घटकर 2,716 रह गई। भारत में परिचालन कर रहे सोसिएते जेनराले, मिजुहो कारपोरेट बैंक, ्रकेडिट एग्रीकॉल तथा बैंक आफ अमेरिका के कर्मचारियों की संख्या भी आलोच्य साल में घटी। उल्लेखनीय है कि देश में बैंक कर्मचारियों की कुल संख्या 2010 में बढ़कर 9,44,620 हो गई जो 2009 में 9,37,445 थी। सभी सार्वजनिक बैंकों में कुल कर्मचारी संख्या 0.42 प्रतिशत बढ़कर 7,34,594 हो गई।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com