यह ख़बर 16 जनवरी, 2014 को प्रकाशित हुई थी

एक्सिस बैंक का तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 19 फीसदी बढ़ा

मुंबई:

निजी क्षेत्र के एक्सिस बैंक का शुद्ध लाभ 31 दिसंबर को समाप्त तीसरी तिमाही में 19 प्रतिशत बढ़कर 1,604 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक ने 1,347 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

बंबई शेयर बाजार को भेजी सूचना में बैंक ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी कुल आय बढ़कर 9,433.55 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्तवर्ष की समान तिमाही में 8,580.30 करोड़ रुपये थी।

पहली तीन तिमाहियों में एक्सिस बैंक की कुल आय बढ़कर 27,867.75 करोड़ रुपये रही, जो इससे पिछले वित्तवर्ष की समान अवधि में 24,678.96 करोड़ रुपये रही थी। 31 दिसंबर तक बैंक की सकल गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) सकल ऋण के 1.25 प्रतिशत पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्तवर्ष की समान अवधि में 1.19 प्रतिशत पर थीं।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com