यह ख़बर 05 जनवरी, 2012 को प्रकाशित हुई थी

ऑटो एक्सपो शुरू, मारुति ने एसयूवी एक्सए अल्फा पेश की

खास बातें

  • 11वां ऑटो एक्सपो गुरुवार से शुरू हुआ और मारुति सुजुकी ने एसयूवी एक्सए अल्फा पेश करते हुए नए खंड में उतरने की घोषणा की।
दिल्ली:

11वां ऑटो एक्सपो गुरुवार से शुरू हुआ और देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी ने एसयूवी एक्सए अल्फा पेश करते हुए नए खंड में उतरने की घोषणा की।

मारुति सुजुकी के प्रबंध निदेशक शिंजो नाकानिशि ने इस अवसर पर कहा, मध्यम वर्ग तथा सरकारी समर्थन के बल पर भारत दुनिया में शीर्ष ऑटोमोबाइल अर्थव्यवस्थाओं में से एक बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि कंपनी ग्राहकों की उम्मीदों व जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नई श्रेणी के वाहन पेश करेगी। उन्होंने कहा कि कंपनी के-सीरिज इंजन रेंज का विस्तार करेगी और डीजल वाहन पेश करना जारी रखेगी। इसके अलावा उसकी नये उत्पाद पेश करने की भी योजना है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

उन्होंने बताया कि प्रस्तावित एक्सए अल्फा को सुजुकी मोटर कोर्प तथा मारुति सुजुकी इंडिया के अभियंताओं ने मिलकर लगभ दस माह में विकसित किया है। दुनिया की प्रमुख वाहन प्रदर्शनियों में से एक इस ऑटो एक्सपो में लगभग 50 अंतरराष्ट्रीय कंपनियां अपने उत्पादों को पेश करेंगी। इसमें घरेलू कंपनियां 24 तथा विदेशी कंपनियां आठ नयी कारें पेश करेंगी। इसके अलावा मोटरसाइकिल के आठ नए मॉडल भी आने हैं। मेला सात जनवरी से 11 जनवरी तक आम लोगों के लिए खुला रहेगा।