यह ख़बर 06 अक्टूबर, 2014 को प्रकाशित हुई थी

भारत में एप्पल आइफोन 6 की बुकिंग कल से शुरू

नई दिल्ली:

भारत में एप्पल आइफोन 6 सीरीज की अग्रिम बुकिंग 7 अक्तूबर से शुरू हो रही है। एप्पल इंडिया ने एक बयान में यह जानकारी दी। कंपनी ने कहा कि आइफोन 6 और आइफोन 6 प्लस भारत में 17 अक्तूबर से उपलब्ध होंगे। ये फोन एप्पल ऑथराइज्ड रिसलेर्स के नेटवर्क के जरिये उपलब्ध होंगे। कंपनी ने कहा कि ग्राहक इन फोनों की अग्रिम बुकिंग मंगलवार 7 अक्तूबर से कर सकते हैं।

कंपनी ने अपने इन उत्पादों की कीमतों का खुलासा नहीं किया है हालांकि कंपनी ने कहा कि कीमतों का ब्योरा जल्द ही उपलब्ध हो जाएगा।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com